"द्रौपदी मुर्मू" भारत की 15 वें राष्ट्रपति

 देश की भावी राष्ट्रपति माननीया द्रौपदी मुर्मू आजकल देश -विदेश की मिडिया पर छायी है । आदिवासी हितों की जबरदस्त पैरवी के लिए पहचान  तथा शीर्ष  महिला शख्सियतों में शामिल द्रौपदी मूर्मू को झारखंड में सबसे लंबी अवधि तक राज्यपाल रहने का एजाज हासिल है। उनका झारखंड का छह साल से अधिक का कार्यकाल बहुत शानदार और साफ-सुथरा रहा है । इस प्रान्त की वह ही ऐसी राज्यपाल रहीं, जो अपना पांच वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर सकी। हालांकि उनके राजयपाल का कार्यभार पिछले वर्ष १७ मई को ही ख़त्म हो गया था, तथापि वह राज्‍यपाल पद पर बनी रहीं।  द्रौपदी मुर्मू पिछड़ी अशक्त, पिछड़ी  जातियों,आदिवासियों, महिलाओ व बालिकाओं के हितों को लेकर सदैव चौकस और जागरूक रहीं। आदिवासियों से जुड़े मुद्दों पर तो वह अनेको-अनेको बार राज्य सरकार को सीधे निर्देश देते हुए भी नजर आईं।आदिवासी उत्थान के लिए द्रौपदी मुर्मू 20 वर्षों से अधिक समय का अनुभव और महारथ रखती है, इस उपलक्ष पर सम्पूर्ण राष्ट्र की और से पेश है ...सुस्वागत गीत                                                                 https://www.youtube.com/watch?v=a5xbqC-h5S8 

Comments